आर्य कॉलेज में होगा जिला स्तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम
BOL PANIPAT , 24 जनवरी। आर्य कॉलेज के सभागार में 25 जनवरी वीरवार को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित जायेगा। कार्यक्रम में नये मतदाताओं को वोटर कार्ड भी वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया बतौर मुख्यअतिथि भाग लेंगे। यह जानकारी तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा ने दी।

Comments