Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


बोलेरो कार सवार दो नशा तस्कर गिरफ्तार। 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस की टीम ने जीटी रोड पर बोलेरो कार सवार दो नशा तस्करों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई।  

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक सफेद रंग की एक बोलेरो कार में सवार होकर जीटी रोड पर करनाल की ओर  से सोनीपत की तरफ जाएगे। कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सेक्टर 18 मोड़ जीटी रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात करनाल की ओर  से एक सफेद रंग की बोलेरो कार आते दिखाई दी। पुलिस टीम ने इशारा कर कार को नाका पर रूकवाया। कार में ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने पूछताछ में अपनी पहचान प्रवीन पुत्र दयानंद निवासी दीपालपुर व साथ वाली सीट पर बैठ युवक ने अपनी पहचान अंकित पुत्र अशोक निवासी राजलूगढ़ी सोनीपत के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ प्रवीन कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली तो गाड़ी में ड्राइवर सीट के नीचे से कपड़े के थैले में पैक चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 1 किलो 500 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना  सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments