जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 30 जनवरी 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने इंद्रा विहार कॉलोनी में पिस्तौल से गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को सोमवार देर शाम बलजीत नगर नाका के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ पाला व कादिर निवासी जावा कॉलोनी व पिंकू निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि थाना तहसील कैंप में इंद्री विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र पुत्र अमर सिंह ने 21 जनवरी को शिकायत देकर बताया था कि उसका बड़ा भाई मोनू उर्फ सरपंच ड्राइवर की नौकरी करता है। करीब 4/5 दिन पहले मोनू के साथ कादिर निवासी धमीजा कॉलोनी, आकाश निवासी जावा कॉलोनी व पिंकू निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस दौरान वह भी भाई मोनू के साथ था। तब तीनों ने बाद में देख लेने की धमकी दी थी। 20/21 जनवरी को भाई मोनू किसी काम से दिल्ली गया हुआ था वह और उसका भाई सोनू रात को परिवार सहित घर पर सो रहे थे। रात करीब 2:30 बजे गली में बाइक की आवाज सुनाई दी और मोनू उर्फ सरपंच का नाम लेकर कोई दरवाजा खटखटा रहा था। उसने दरवाजा खोला तो कादिर, आकाश व पिंकू खड़े थे। तीनों गाली गलौच करने लगे। कादिर राणा ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नियत से उसके उपर गोली चला दी। उसने दरवाजा बंद कर दिया। परिजनों के साथ मिलकर शौर मचाया तो तीनों आरोपी अपनी प्लसर बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। शिकायत पर थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पूछताछ में जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी कादिर व पिंकू को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी आकाश को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करने का प्रसास करेंगी।

Comments