Sunday, September 20, 2026
Newspaper and Magzine


लूट के मामले में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 31, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :  31 जनवरी 2024 , थाना सेक्टर 13/17 क्षेत्र के अंतर्गत एपिट कॉलेज के पास वर्ष 2021 में युवक से चाकू के बल पर लूटपाट करने की वारदात में शामिल फरार तीसरे आरोपी दुर्लभ उर्फ बाबू निवासी बंका तरनतार पंजाब को एसटीएफ अंबाला पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम करनाल बस स्टेंड से गिरफ्तार कर पानीपत थाना सेक्टर 13/17 पुलिस के हवाले किया। आरोपी उक्त मामले में 3 साल से फरार चल रहा था।
आरोपी की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक  अजीत सिंह शेखावत की अनुशंसा पर पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता की और से बीते वर्ष सितम्बर महीने में 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी दुर्लभ को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में गांव फरीदपुर निवासी प्रदीप पुत्र सुबे सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि वह सेक्टर 23 में प्रोपर्टी के ऑफिस में नौकरी करता है। 2 फरवरी 2021 को देर शाम करीब 6:45 बजे वह ऑफिस से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वह एपिट कॉलेज के पास पहुंचा तो पीछे से एक स्पलेंडर बाइक पर तीन अज्ञात युवक सवार होकर आए और उसकी बाइक को रुकवा लिया। तीनों युवकों ने मुंह को कपड़े से ढ़का हुआ था। तीनों युवक उसके पेट पर चाकू लगाकर बैग व पर्स छीनकर ले गए। बैग में लैपटॉप व पर्स में 6 हजार रूपये, आधार कार्ड व एटीएम कार्ड था। शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने वर्ष 2021 में आरोपी जौधबीर व जगरूप उर्फ रूपा निवासी बंका तरनतार पंजाब को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने गांव निवासी साथी आरोपी दुर्लभ उर्फ बाबू पुत्र हरदेव के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से छीने गए दस्तावेज बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी दुर्लभ की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments