जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिवार को पुलिस अधीक्षक पानीपत ने सौंपा 1 करोड़ रूपये सहायता राशि का चेक.
BOL PANIPAT : 02 फरवरी 2024, जान गवाने वाले एएसआई ऋषिपाल के परिवार को हरियाणा पुलिस और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से शुक्रवार को 1 करोड़ रूपये का चेक पीड़ित परिवार को प्रदान किया गया।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने अपने कार्यालय में 80 लाख रूपये राशि का चेक मृतक एएसआई ऋषिपाल की पत्नी सरिता को, 10 लाख रूपये का चेक उनकी माता साहबो को दिया गया। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई के लिए पांच-पाचं लाख रूपये के दो चेक सौंपे गए। एएसआई ऋषिपाल पानीपत में कार्यरत था। 10 सितम्बर 2023 को करनाल के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत एएसआई ऋषिपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस विभाग द्वारा उक्त कर्मचारी के परिवार को बीमा की राशि दी गई हैं।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बीमा राशि का चेक सौंपने के साथ ही मृतक एएसआई ऋषिपाल के परिवार का कुशलक्षेम जाना और परिजनों से आग्रह किया कि वे ऋषिपाल के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करें, यही दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुलिस विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत उन्हें सभी सुविधाए प्रदान की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था को बनाने में अहम योगदान देकर जनता की सेवा करने में 24 घंटे तत्पर रहते हैं। पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के वेल्फेयर से संबंधित कई स्कीम चला रहा है जिनका लाभ तय समय पर पुलिस कर्मचारियों दिया जाता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक पुलिस कर्मचारी का बीमा एचडीएफसी बैंक द्वारा हरियाणा पुलिस के साथ तय एक विशेष एमओयू के तहत दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के वेल्फेयर के लिए अनेक कदम उठा रहा है। इस दौरान एचडीएफसी बैंक के प्रिंसिपल नोडल अधिकारी विपिन गुप्ता, आरएम गुरतेज सिंह, ब्रांच मैनेजर नितिन गुप्ता व एसपी रिडर एएसआई सुभाष व जिला पुलिस भलाई शाखा का स्टाफ मौजूद रहा।

Comments