Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर ठगी का नया तरीका. कूरियर ब्वॉय बनकर आपके दरवाजे पर पहुंच सकता है ठग.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 6, 2022 Tags: , , , , ,

जागरूक, सावधान एवं सतर्क रहकर अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को ठगी होने से बचाएं : पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन

पानीपत पुलिस ने जनहित में जारी की एडवाइजरी

BOL PANIPAT : 05 दिसम्बर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि आज की डिजिटल दुनियां में जैसे जैसे तकनीकी बढ़ती जा रही है, इसी के साथ साइबर अपराधी भी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अजाम दे रहै हैं। ऐसे अपराधियों से बचने के लिए खुद को जागरूक व सावधान रखने की आवश्यक्ता है। आमजन को साइबर अपराधों से बचानें हेतु पानीपत पुलिस द्वारा लगातार गांव, कॉलोनियों व स्कूल,कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर लगातार विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग वर्तमान समय में फर्जी कूरियर ब्वाय बनकर लोगों के साथ ठगी की वारदातों का अंजाम दे रहे है। इससे सर्तक रहने की जरूरत है।

वारदात का तरीका :

उक्त वित्तीय धोखाधड़ी के तरीका वारदात के बारे में जागरूक करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने बताया कि जालसाज आपके ऑर्डर के बिना ही डिलीवरी ऑर्डर लेकर आपके घर पहुंच जाता है। आप उससे इस आर्डर बारे मना करेंगे तो साइबर ठग आपसे ऑर्डर कैंसिल करने की बात करेगा। फर्जी कॉल सेंटर में आपकी बात कराएगा। फर्जी कॉल सेंटर आपसे ओटीपी मांगेगा। ओटीपी देते ही ठग रफूचक्कर हो जाएगा और उसके जाते ही आपका अकाउंट खाली हो जाएगा। इसलिए सतर्क एवं जागरूक रहकर साइबर ठगों से ठगी का शिकार होने से बचे।

किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुंरत साइबर क्राइम राष्ट्रीय हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साईबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दे। ऐसा कर कुछ औपचारिकताएं पूरी कर आप अपना ठगी गई रकम प्राप्त कर सकते हैं।

Comments