युवाओं ने दिखाई कांग्रेस पार्टी में आस्था संजय अग्रवाल के नेतृत्व में हुए शामिल.
BOL PANIPAT : आज पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल के कार्यालय में पानीपत शहरी विधानसभा के युवा साथियों ने कांग्रेस पार्टी में अपने आस्था दिखाते हुए शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने सभी युवा साथियों को पटका पहना कर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। वही बताया कि आज जिस प्रकार से बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे भारत का युवा हताश है वही गलत नीतियों से तंग आकर दिन प्रतिदिन युवा कांग्रेस पार्टी की ओर अपना विश्वास जता रही हैं ऐसे में आज हमारे पानीपत शहरी विधानसभा की युवा साथी कांग्रेस पार्टी में आस्था दिखाते हुए शामिल हुए। सभी साथियों का पार्टी में शामिल होने पर बहुत-बहुत स्वागत है। वहीं कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है आने वाले 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है जिसमें सबसे बड़ी भागीदारी युवाओं की होगी। वहीं पानीपत शहरी विधानसभा के युवा साथी विवेक कालरा और विकास सैनी ने बताया कि आज हम मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के कारण बहुत दुखी है ऐसे में संजय अग्रवाल के विचारों से प्रेरित होकर एवं उनके काम करने के ढंग से प्रेरित होकर आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं वहीं आने वाले 2024 के चुनाव में पूर्ण रूप से कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल के नेतृत्व में काम करेंगे वही आज युवा साथी विशाल,कपिल,राहुल,राजू,ऋतिक,संजय,अमन,बॉबी,अर्जुन,मननी,मनीष,अमित,रोहित,सुमित,आकाश,अंकुश, कुनाल,हैप्पी,राजकुमार,साहिल,भानु,नितिन,आर्यन,देशबंधु,अनुज आदि साथी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। वही अंकित गहलोत, मनीष रावल,प्रवीण,अंकुश ढींगिया,संदीप भार्गव ,राणा आदि मौजूद रहे।

Comments