साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया
BOL PANIPAT : 07 फरवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा बुधवार को साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत स्कूल, कॉलेज में विद्यार्थियों व सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को साइबर अपराध व साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

जिला में साइबर क्राइम कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि तकनीक के इस युग में जितनी तेजी से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा मिला है उतनी ही तेजी से ठगी के नए-नए तरिके सामने आ रहे हैं। खुद को ठगों से बचाने के लिए सबसे जरूरी जागरूकता व सतर्कता है। किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को ना खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करे। सहायता करने के नाम पर यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज, आयकर इत्यादी किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो अपनी कोई भी जानकारी ना दें। साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का बेहतर उपाय है। अपने सगे संबंधी व साथियों को भी जानकारी देकर जागरूक करें।

साइबर अपराध का शिकार होने पर यहां करें शिकायत
इन तमाम सावधानियों के बावजूद अगर आप साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं। तो तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि समय रहते साइबर फ्रॉड करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आप किसी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर हेल्प डेस्क की भी मदद ले सकते है ताकि आप साइबर फ्रॉड से बच सकें ।
पुलिस टीमों द्वारा निम्न स्थानों पर जागरूक किया गया
देवी मंदिर चौक, शिव चौक राजनगर, मित्तल मैगा माल परिसर, टोल प्लाजा के नजदीक, काबड़ी फाटक चौक, भावना चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, बौहली चौक, सनौली बस स्टेंड पर, मतलौडा बस स्टेंड पर, बापौली बस स्टेंड पर, नौल्था माजरा मोड़, सेक्टर-29 औद्योगिक क्षेत्र में आमजन को जागरूक करने के साथ ही एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसडी इंटरनेशनल स्कूल, पॉइट कॉलेज समालखा व विक्टर पब्लिक स्कूल तहसील कैंप में छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया।

Comments