Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 10, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 फरवरी 2024, थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना शहर पुलिस टीम ने चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी मनोज निवासी माटा चौक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि चेक बाउंस के एक मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी मनोज को 17 सितम्बर 2023 को पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना पर आरोपी मनोज को सनौली रोड पर सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी मनोज को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसकी बेल हो गई।

Comments