एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपी को गाजियाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पुलिस टीम ने की गहनता से पूछताछ.
कार्ड से खरीदा गया 31 हजार रूपए कीमत का मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 04 अक्तूबर 2022, सीआईए टू की टीम एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले एक आरोपी को यूपी की गाजियाबद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को माननीय न्यायालय से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर गहनता से पूछताछ तो आरोपी ने सनौली रोड पर स्थित एटीएम बूथ में महीला का एटीएम कार्ड बदलकर 62 हजार रूपए ठगी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी की पहचान कादिर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी प्रेम नगर गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से कार्ड से खरीदा गया 31 हजार रूपए कीमत का मोबाइल फोन बरामद कर रिमाड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया थाना किला में रजनी पत्नी जवाहर निवासी हनुमान कॉलोनी पानीपत ने उसके साथ एटीएम कार्ड बदलकर हुई पैसों की धोखाधड़ी बारे शिकायत देकर बताया था कि उसका पानीपत जीटी रोड पर स्थित उज्जीवन समाल फाइनेंस बैंक की ब्रांच में खाता है। खाते से 62 हजार रूपए कट गए। पैसे कटने बार उसने बैंक में जाकर जानकारी जुटाई तो बैंककर्मी की तरफ से बताया गया पैसे एटीएम से निकाले गए है। रजनी ने शिकायत में बताया की अज्ञात आरोपी ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से पैसे निकाल लिये। शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होंने मामलें की जांच व आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर पकड़ने की जिम्मेदारी सीआईए टू की टीम को सौपी थी। सीआईए टू की टीम ने विभिन्न तकनीकी पहलूओं पर गहनता से जांच की तो सामने आया कार्ड से कैश निकालने के साथ की स्वाइप कर एक मोबाइल फोन भी खरीदा गया है। पुलिस टीम ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर धरपकड़ के लिए आरोपी के ठीकानों पहुंची तो जानकारी मिली आरोपी यूपी के गाजियाबाद थाना में दर्ज चोरी के एक अन्य मामले में जेल में बंद है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सीआईए टू की टीम पूछताछ करने के लिए 29 सितम्बर को आरोपी कादिर को यूपी की गाजियाबा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई। आरोपी को माननीय न्यायालय से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया उसने एटीएम बूथ पर पैसे निकलवाने आई महिला से धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलने के बाद मोबाइल की दुकान पर कार्ड स्वाइप कर 31 हजार रूपए कीमत का एक मोबाइल फोन खरीदा व एटीएम बूथ से 31 हजार रूपए कैश निकलवाए थे। पैसो को उसने खाने पीने में खर्च कर दिया।

Comments