Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


यूथ रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 27, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 फरवरी– स्थानीय देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत के प्रांगण में मंगलवार को रेड क्रॉस की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन नगराधीश टीनू पोसवाल ने किया।इस मौके पर जिला रैड क्रास सोसाईटी के सचिव गौरव रामकरण, शिविर निदेशक एंव जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चंद तथा प्राचार्या संजू ओबरोल व यूथ रैडक्रास कांउसलर दलजीत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। शिविर की शुरूआत में रैडक्रास का झंडा लहराया गया व सलामी दी गई। शिविर के शुरूआत रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित के साथ की गई। इस अवसर पर रैडक्रास के संस्थापक सर जीन हैनरी डयूना को पुष्प अर्पित किये गये। नगराधीश ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुये कहा कि रैडक्रास एक अन्र्तराष्ट्रीय संस्था व लगभग 193 देशों में समाज सेवा के कार्य में अग्रणी है। रैडक्रास की स्थापना सर जीन हैनरी डयूना द्वारा की गई थी, रैडक्रास को उसके जनसेवा के कार्यो के दृष्टिगत तीन बार व उसके संस्थापक को एक बार नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। रैडक्रास द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों मे ंबढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। सभी युवा पीढ़ी देश का भविष्य हैं और सभी को देश सेवा के कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करनी है। उन्होनें युवाओं को प्रेरित करते हुये कहा कि हमें अपने जीवन में तरक्की करने के लिये कड़ी मेहनत करनी चाहिये, तभी अपने सपनों को साकार किया जा सकता है।
रेडक्रॉस सचिव गौरव राम करण ने बताया कि जिला पानीपत के विभिन्न लगभग 18 विश्वविदयालयों /महाविद्यालयों सें लगभग 100 प्रतिभागी इस शिविर में भाग ले रहे है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नशा से दूर रहने, महिला एंव बाल सरक्षण, संक्रामक रोंगों की रोकथाम, योग एंव आयुवैद का जीवन में महत्व, सैंट जाॅन व हस्पताल कल्याण की आजीवन सदस्यता को बढ़ाना, अधिक से अधिक दक्ष आपदा प्रबन्धन टीम तैयार करना ताकि किसी भी आपदा के समय सेवा की जा सके। स्वैच्छिक रक्तदान, रैडक्रास के चिन्ह के दुरूपयोग को रोकना, अंगदान के लिये जागरूक करना, बच्चों में मोबाईल की आदत छुडवाने के लिये जागरूक करना, संक्रामक रोगों की रोकथाम, प्राथमिक चिक्तिसा, गृह परिचर्या, रैडक्रास गतिविधियों का प्रचार-प्रसार, यातायात के नियमों व सड़क सुरक्षा टीमों के गठन बारे जागरूकता, मैडिकल चैकअप, नशा मुक्त भारत अभियान बारे प्रचार-प्रसार, वृक्षारोपण, संतुलित आहार, योग व घ्यान, समाजिक कुरतियों बारे जागरूकता इत्यादिश् विषयों बारे प्रतिभागियों को अवगत करवाया जायेगा।
पुलिस विभाग पानीपत से उप निरीक्षक कर्मबीर शर्मा ने प्रतिभागियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होनें बताया कि हमें दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहना चाहिय, कार/बस चलाते समय सीटबैल्ट का प्रयोग करना चाहिय। उन्होनें सभी प्रतिभागियांें को ट्रैफिक नियमों की पालना करने की शपथ दिलवाई। श्री. आर.एन. शर्मा, वित्तिय शिक्षा कोर्डिनेटर व श्रीमति सरिता, पी.एन.बी. बैंक, एल.डी.एम. आफिस, पानीपत ने प्रतिभागियों को सोशल सिक्योरिटी स्कीमों व बैंक फ्राड/साईबर क्राईम बारे जानकारी प्रदान की।
शिविर निदेशक हरमेंश चन्द ने मुख्य अतिथि का स्वागत व धन्यवाद किया।

Comments