Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने के मामले में तीसरे आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 फरवरी 2024, थाना बापौली पुलिस ने गांव गोयला खुर्द में खेत से घर लौट रह युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीसरे आरोपी हलदाना निवासी नितिन उर्फ मालु को मंगलवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहनता से पूछताछ की। आरोपी आर्म्स  एक्ट के एक अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था।

थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि थाना बापौली में गांव गोयला खुर्द निवासी प्रदीप पुत्र मदनलाल ने शिकायत देकर बताया था कि 6 दिसम्बर 2023 की शाम वह और उसका भाई नितिन खेत से घर लौट रहे थे। नितिन उससे आगे चल रहा था। नितिन यमुना बांध मोड़ पर टंकी के पास पहुचा तो सनसपाल, रविंद्र, सागर, निशांत निवासी गोयला खुर्द, रोहित निवासी पट्टीकल्याणा व 3/4 अन्य लड़कों ने रास्ता रोककर नितिन पर रॉड व डंडें से हमला कर दिया। सनसपाल ने सिर में रॉड मारी रविंद्र व अन्य ने लाठी डंडों से पैर व पूरे शरीर पर काफी चोटे मारी। नितिन के दोनों पैर तोड़ दिए। नितिन की चीख पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी उसको देखकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना बापौली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू करने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने मामले में नामजद आरोपी सनसपाल निवासी गोयला खुर्द व गौरव उर्फ माचो निवासी डिडवाड़ा जीन्द को वारदात के कुछ बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी मालु उर्फ नितिन व शक्ति निवासी हल्दाना व सुनील उर्फ सोना निवासी माजरी के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने गत दिनों आरोपी नितिन उर्फ मालु थाना सनौली क्षेत्र में अवैध हथियार सहित पकड़े जाने के बाद से पानीपत जेल में बंद था। थाना बापौली पुलिस ने आरोपी नितिन उर्फ मालु को मंगलवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर पूछताछ की। आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके साथी आरोपी सनसपाल व गौरव के अतिरिक्त अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments