अपहरण कर फिरौती, लूट व डकैती करने वाले गिरोह के आरोपियों से रिमांड के दौरान अंगूठी/ मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त कार व बाइक बरामद।
BOL PANIPAT : 01 मार्च 2024, सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गिरोह के सरगना आरोपी प्रवीन, प्रमोद, अजय व गुलबहार से पुलिस ने 1 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान छीनी गई चांदी की 3 अंगूठी, 1 मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार व बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए वन पुलिस टीम ने लूट, डकैती व अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर बुधवार को गिरोह के सरगना सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी प्रवीन निवासी सिवाह, प्रमोद निवासी पसीना कला, संदीप निवासी अहर, दीपक निवासी घिलोड़ कला रोहतक, सोनू निवासी मनाना, विशाल निवासी शहर मालपुर व विकास निवासी मतलौडा को चौटाला रोड़ पर स्टेडियम के पास से बरेजा कार सहित व आरोपी गुलबहार उर्फ गुलाब निवासी हथवाला व अजय निवासी मनाना को डाहर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपियों से 3 वारदातों का खुलासा हुआ। उक्त वारदातों बारे थाना चांदनी बाग व थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में गिरोह के 7 आरोपियों ने 26 फरवरी की सुबह हनुमान चौक के नजदीक सब्जी मंडी के आढ़ती का अपहरण कर 2 करोड़ रूपये फिरोती मांगने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में आढ़ती ललित निवासी सेक्टर 25 की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
आरोपियों ने करीब 20 दिन रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था।
पांच आरोपियों ने 1 जनवरी को देर शाम सनौली रोड पर अंडा विक्रेता की दुकान व उपर बने मकान में घुसकर हथियार के बल पर दंपति को बंधक बनाकर 23 हजार रुपये, 1 सोने की अंगूठी व 3 चांदी की अंगूठी लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में प्रमोद पुत्र रामचंद्र निवासी सनौली रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
दो आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 20 दिसंबर 2023 की सुबह दिवाना रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट कर 1200 रुपये लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में रामनिवास पुत्र नफे सिंह निवासी दिवाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर पूछताछ के बाद वीरवार को सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से आरोपी विकास, संदीप, विशाल, सोनू व दीपक को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था व आरोपी प्रवीन, प्रमोद, अजय व गुलबहार को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।

Comments