Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर तीन युवक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 1, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 मार्च 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र व कृष्ण निवासी देशराज कॉलोनी व अशोक निवासी नूरवाला के रूप में हुई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी, जुआ सट्टा खाईवाली सहित गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त व शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम वीरवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान नूरवाला बस अड्डा के नजदीक मौजूद थी। तभी टीम को सामने मुख्य सड़क पर भीड़ खड़ी दिखाई दी। टीम ने जाकर देकर तीन युवक आपस में गुथम गुथा होकर सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई झगड़ा कर आमजन की शांति भंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आईपीसी की धारा 160 के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments