सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 5140 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 29 मई 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने कृष्णा गार्डन कॉलोनी में सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को दाव पर लगी 5140 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव महुआर्या, जिला मिर्जापुर यूपी हाल कृष्णा गार्डन कॉलोनी निवासी अमरनाथ के रूप में हुई है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बुधवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान रिसालू रोड पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की कृष्णा गार्डन कॉलोनी में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौक पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथ काबू करने के लिए टीम में तैनात एसपीओ कुलदीप को 10 रूपए का नोट देकर सिविल पाश्चात में बोगस ग्राहक बनाकर युवक के पास भेजा। एसपीओ कुलदीप की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दंबिस देकर सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को काबू किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची, पेन व दाव पर लगी 5140 रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अमरनाथ पुत्र राजदेव निवासी महुरिया मिरजापुर यूपी हाल कृष्णा गार्डन कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस बेल पर छोड़ा।

Comments