Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


रैडक्रास से जुड़कर समाज सेवा करें और लोकतंत्र में सहयोग हेतु निष्पक्ष वोट का करें प्रयोगः- मनदीप कुमार एस.डी.एम.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 2, 2024 Tags: , , , ,

-रैड क्रास द्वारा आयोजित शिविर में प्रदान की जानकारी सराहनीयः- डा0 मुकेश अग्रवाल।

BOL PANIPAT : 2 मार्च –रेड क्रॉस द्वारा स्थानीय सेक्टर 18 के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित शिविर के अंतिम दिन कार्यक्रम में एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रेड क्रॉस संस्था सामाजिक क्षेत्र में अपना अभूतपूर्व योगदान देती आई है यह गरीब लोगों के उत्थान के लिए ही काम करती है। रेड क्रॉस संस्था के माध्यम से अनेक योजनाएं भी गरीब वर्ग के कल्याण के लिए चलाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि रैडक्रास से जुड़कर समाज सेवा करें और लोकतंत्र में सहयोग हेतु निष्पक्ष वोट भी करें। एसडीएम मनदीप कुमार ने रेड क्रॉस द्वारा की गई इस पहल के प्रशंसा की इसे आगे तक ले जाने के लिए भी कहा।

   रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा के महासचिव डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने कहा कि शिविर के दौरान प्रतिभागियों को समाजिक कुरीतियों के बारे में जागरूक करके व युवाओं के योगदान को समाज सेवा से जुड़ने के लिये किय गये प्रयास सराहनीय है। उन्होनें कहा कि रैडकास विश्व की 193 देशों में फैला हुआ है, जो कि समाज सेवा जुड़ने का एब बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होनें युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि रक्त नाड़ियों में बहे ना कि नालियों में। उन्होनें रैडक्रास के संस्थापक सर जीन हैनरी जी के जीवन व रैडक्रास के सात सिद्वांतों पर प्रकाश डालते हुये, युवाओं को उनपर चलने के लिये प्रेरित किया।  इस अवसर पर सचिव गौरव राम करण, प्राचार्या संजू ओबराल, डा0 विश्वजीत, डा0 पूजा सिंघल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 

समापन समारोह की शुरआत रैडक्रास झंडे को सलामी देकर व अतिथिगण को रैडक्रास कैप व स्कार्फ पहनकार की गई। मुख्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलन किया गया और रैडक्रास के संस्थापक सर जीन हैनरी डयूना जी को पुष्प अर्पित किए गये। शिविर निदेशक हरमेंश चन्द ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को स्वागत किया और शिविर के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में यूथ रैडक्रास काउंसलर राम पाल, राजकीय महाविद्यालय बापौली व अंजु शर्मा, आर्य पी.जी. कालेज ने पांच दिवसीय शिविर की रिपोर्ट में अतिथिगण को प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सचिव रैडक्रास पानीपत गौरव रामकरण ने मुख्य अतिथियों व अन्य अतिथिगण का स्वागत करते हुये बताया कि रैडक्रास पानीपत द्वारा अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी गतिविधियें चलाई जा रही है, जिसमें रैडक्रास ब्लडबैंक व शिविरों का आयोजन, वृद्वआश्रम, दिव्यांगजनों के लिये सहायक अंग वितरण कार्यक्रम, प्राथमिक सहायता व गृह परिचर्या का प्रशिक्षण, नशे से दूर रहने हेतु युवाओं को जागरूक करना, कप्यूटर सैंटर, टी0बी0 प्रोजैक्ट, टी0आई0 प्रोजैक्ट, सिलाई-कढ़ाई सैंटर इत्यादि शामिल है। सभी अतिथियों कों रैडक्रास की तरफ से स्मृति चिन्ह व कालेज की तरफ से तुलसी के पौघे देकर सम्मानित किया गया।

Comments