अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन. 20 लोगों ने किया रक्तदान.
थिसेनक्रुप उहडे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की पहल
रेड क्रॉस ब्लड सेंटर के सहयोग से मानवता का संदेश
BOL PANIPAT : , 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थिसेनक्रुप उहडे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से समाजसेवी पहल करते हुए हार्मनी होम्स एल्डेको में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन कंपनी के एचएसई एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सौरव मंडल के नेतृत्व में किया गया। शिविर में क्षेत्र के करीब 20 नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में युवाओं के साथ-साथ अन्य नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस ब्लड सेंटर की टीम ने शिविर में पहुंचकर रक्त संग्रह की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कराया। टीम का नेतृत्व डॉ. पूजा ने किया। शिविर को सफल बनाने में सौरव मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
रेड क्रॉस ब्लड सेंटर की टीम ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील भी की।

Comments