Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर की डयूटी में कोताही बरतने वालों की खैर नहीं : डीसी 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 21, 2024 Tags: , , , , ,

-ईएसआई की एम.एस. को कारण बताओ नोटिस

-निश्चित अवधि में शराब का ठेका चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाही

-समाधान शिविर में शुक्रवार को 201 शिकायतकर्ताओं ने समाधान के लिए उपायुक्त को  दी अर्जी, 103 का किया मौके पर समाधान

BOL PANIPAT , 21 जून। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में आम जन की समस्याओं का मौके पर निदान करने को लेकर लगाए जा रहे समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सख्ती बरतते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने समाधान शिविर में गंभीरता नहीं दिखाई व डयूटी के प्रति कोताही नजर आई तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।
उपायुक्त ने शुक्रवार को समाधान शिविर में समय पर न पहुंचने पर ईएसआई की एम.एस. बबीता को फोन पर डयूटी के प्रति कोताही क्यों बरती जा रही है इसके संदर्भ में लताड़ा व कारण बताओं नोटिस भेज कर जबाव देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने एक अन्य मामले में मार्केट कमेटी आवास में दूसरा क्वाटर लेने के लिए आवेदन करने वाली मार्केट कमेटी की कर्लक रामरती के  खिलाफ कार्रवाही करने व उनके क्वाटर का बिजली पानी कनेक्शन काटने के बिजली व पब्लिक हैल्थ विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए। समाधान शिविर में शुक्रवार को 201 समस्याएं प्राप्त हुई,जिनमें से 103 का मौके पर समाधान किया गया।
       डाहर शुगर मील से जुड़े एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता ने एक फर्म पर आरोप लगाया कि उन्हें सैलरी और ओवर टाईम की राशि अभी तक नहीं दी गई। जिसके चलते उनका जीविका चलाना मुश्किल मालूम पडऩे लगा है। उपायुक्त ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए उक्त फर्म के अधिकारियों को चेताया कि यदि निश्चित समय अवधि में शिकायतकर्ता की शिकायत पर अमल नहीं किया गया तो वे उसे ब्लैक लिस्ट भी कर सकते है।
उपायुक्त ने ऊझा की ग्राम पंचायत द्वारा 4 शराब ठेको को बंद कराये जाने व नियमों अनुसार केवल एक शराब ठेका गांव की आबादी व स्कूल से दूर किये जाने की शिकायत की। उन्होंने शिकायत पत्र में इस बात का उल्लेख किया कि इन ठेको के माध्यम से कितनी गंदगी फैल रही है व समाज पर इसका कितना दुगार्मी प्रभाव पड़ रहा है को विस्तार पूर्वक बताया। समाधान शिविर में पहुंचे तेहरा के सुमेर ने 5 एकड जमीन पर निशानदेही न करने का आरोप लगाया है व उपायुक्त से अन्य द्वारा किये गए कब्जे का हवाला दिया।
एक अन्य मामले में रिंकेश वासी शाहपुर ने बेरोजगारी भत्ता पुन: शुरू करने की प्रार्थना उपायुक्त से की। जिस पर संज्ञान लेते हुए रोजगार कार्यालय अधिकारी रितु चहल ने इस मामले का अध्ययन करने के बाद आगे कार्रवाही करने का आश्वासन दिया। समाधान शिविर में विकास कुमार ब्रहमपुर ने राशन कार्ड की त्रुटियां ठीक कराने व नीलम वासी निजामपुर ने परिवार पहचान पत्र में इन्कम कम कराने की अपील की।
समाधान शिविर में रोकी राज शाहपुर निवासी जो नौकरी छोड़ कर अपना निजी व्यवसाय कर रहे है। उनकी समस्या का प्रशासन ने मौके पर समाधान किया व फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि फैमली आईडी में उनकी आय ज्यादा थी जिसके चलते उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। प्रशासन द्वारा समाधान शिविर में उनका निदान किया गया अब वे सरकार की योजनाओं का संपूर्ण लाभ ले सकेंगे। उन्होंने सरकार की इस नई पहल समाधान शिविर की प्रशंसा की व इसे लोगों के लिए लाभ पहुंचाने वाली योजना बताया । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, संयुक्त कमीशनर मनी त्यागी, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, बीआरओ विजय सिंह सुलतानिया, नायब तहसीलदार अस्तित्व के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

Comments