पानीपत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों व स्कूल में विद्यार्थियों व आमजन को साइबर अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया
BOL PANIPAT : 06 मार्च 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा बुधवार को राहगीरी कार्यक्रम के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर , स्कूल में विद्यार्थियों व आमजन को साइबर क्राइम व साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।जिला में साइबर क्राइम जागरूक्ता अभियान के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश गौतम ने बताया कि आज के समय में साइबर अपराध चरम पर है। तकनीक के इस युग में जितनी तेजी से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा मिला है उतनी ही तेजी से ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं।जागरूकता, सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचा सकती है
उन्होंने कहा कि जागरूकता, सतर्कता की हमें साइबर क्राइम से बचा सकती है। किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को ना खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ साझा ना करे। साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग।साइबर क्राइम होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाए
उन्होंने बताया कि साइबर राहगीरी का मुख्य उद्देश्य आमजन को साइबर अपराध व उनसे बचने के तरीकों बारे जानकारी देकर जागरूक करना है। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज करवाये। इसके अलावा साइबर अपराध थाना या नजदीक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। जितनी जल्दी हो सके शिकायत दर्ज करवाये ताकि समय रहते साइबर फ्रॉड करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करवाया जा सके। पुलिस टीमों द्वारा निम्न स्थानों पर जागरूक किया गया;
आठ मरला चौक, टोल प्लाजा के नजदीक, नूरवाला चौक, फतेहपुरी चौक, रामलाल चौक, सेठी चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, रिफाइनरी टाउनशिप, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर, बापौली व छाजपुर में बस स्टेंड पर, समालखा में फ्लाईओवर पुल के नीचे, सेक्टर 25 ट्रक यूनियन में, इसराना में मांडी चौक, मतलौडा बस स्टेंड, सेक्टर 29 औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों में आमजन को जागरूक करने के साथ ही विक्टर पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया।

Comments