मेरा वोट मेरा अधिकार नाटक के साथ एन.एस.एस स्वयंसेवकों द्वारा रैली निकाल किया गया लोगों को जागरूक
BOL PANIPAT : 06 मार्च 2024, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी एन.एस.एस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके बाद एन.एस.एस स्वयंसेवकों द्वारा आर्य कॉलेज से पानीपत जी टी रोड पर वोटर जागरूकता रैली निकाली गई और पुराने बस अड्डे के सामने ‘मेरा वोट – मेरा अधिकार’ विषय पर एक नुक्कड़ नाटक दिखा कर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं एन.एस.एस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय की सभी कक्षाओं में जाकर 18 वर्ष व अधिक आयु के विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने और निष्पक्ष वोट डालने के लिए प्रेरित किया व फॉर्म न. 6 वितरित किए।एन.एस.एस अधिकारी प्रो. विवेक गुप्ता व डॉ. मनीषा डुडेजा, चुनाव प्रचार अधिकारी डॉ. हितेश शर्मा और डी.आई.ई.टी से जोगिंदर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने एन.एस.एस अधिकारी प्रो. विवेक गुप्ता व डॉ. मनीषा डुडेजा सहित समस्त एन एस एस यूनिट को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। रैली के समापन पर सभी लोगों द्वारा मतदाता शपथ भी ली गई।
इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्यों सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

Comments