Friday, October 16, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 15, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत के विद्यार्थियों ने 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय 49वें जोनल यूथ फेस्टिवल में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार अपने नाम किए। यूथ फेस्टिवल के प्रथम दिन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, हरियाणवी नृत्य, लूर नृत्य, गायन, माइम और कोरियोग्राफी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यूथ फेस्टिवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आई.बी. कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होने यह भी कहा कि फेस्टिवल में आई.बी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निम्नलिखित स्थान प्राप्त किए:

– लूर नृत्य: प्रथम स्थान
– भारतीय शास्त्रीय गायन (एकल): प्रथम स्थान
– भारतीय हल्का गायन: प्रथम स्थान
– हरियाणवी एकल महिला नृत्य: द्वितीय स्थान
– पोस्टर मेकिंग: द्वितीय स्थान
– माइम: द्वितीय स्थान
– सामान्य समूह गान: द्वितीय स्थान
– कोरियोग्राफी: तृतीय स्थान

महाविद्यालय की यूथ फेस्टिवल संयोजिका डॉ. किरण मदान ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी तैयारी में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया।

सह-संयोजिका कनक शर्मा ने भी सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर अभ्यास, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आई.बी. कॉलेज के विद्यार्थी भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों के साथ जाने वाले शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान किया, जबकि गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

इस अवसर पर डॉ. किरण मदान,  डॉ. पूनम मदान, डॉ. अर्पणा गर्ग, डॉ. निधान सिंह, डॉ. गुरनाम सिंह, श्री पवन कुमार, श्रीमती कनक शर्मा, डॉ. जोगेश, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. हिमांशी, डॉ. अंजलि, डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. मोनिका वर्मा, डॉ. ज्योति गहलोत, संगीता, अश्वनी गुप्ता, विनय भारती, राजेश बाला, अंजलि गुप्ता, दीप्ति जुनेजा, डॉ. नीतू मनोचा, सोनिया विरमानी, सुखजिंदर सिंह, रेखा शर्मा, मनीष कुमार, जागृति, कुलदीप शर्मा, विशाल कुमार, परितोष प्रजापति, रवि, अमन कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गैर-शिक्षण कर्मचारियों में टिंकू, यामिन, विष्णु, कुलदीप, विजय कुमार, उषा, शालू, संगीता, पूनम, पूजा, आरती जोशी, ममता एवं गणेश सहित अन्य कर्मचारी भी विभिन्न तिथियों पर व्यवस्था संबंधी दायित्वों में शामिल रहे।

आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत की यह उपलब्धि महाविद्यालय की सांस्कृतिक सक्रियता, विद्यार्थियों की प्रतिभा और सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments


Leave a Reply