Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव उमाशंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जानी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 7, 2024 Tags:

-डीसी ने अधिकारियों की कार्य को लेकर सौंपी जिम्मेदारियां।

BOL PANIPAT ,7 मार्च। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरी फसल मेरा ब्योरा व गिरदावरी को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों से प्रगति रिपोर्ट जानी व सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में तेजी लाएं।
डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बाद में बैठक कर योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर मंथन किया और अधिकारियों को इस कार्य के को लेकर दिशा निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों को सरकार की इन महत्वाकांक्षा योजना को और विस्तार देने को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत जिले मे किसानों ने 64 % पंजीकरण कराया है।
उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों खंड एवं विकास पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्य को लेकर और गंभीर हो। इस मौके पर एडीसी डॉक्टर पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, तहसीलदार विजेंदर, सौरभ शर्मा,अजय सैनी, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री आदि मौजूद रहे।

Comments