Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार। 48 बोतल अवैध देसी शराब बरामद। 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 11, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 मार्च 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी पुलिस टीम ने अभियान के तहत रविवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश शास्त्री कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 48 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की ।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को किशनपुरा चौकी पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान शास्त्री कॉलोनी में मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की शास्त्री कॉलोनी में शनि मंदिर के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर अवैध शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास मौके से 36 बोतल व 50 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरदीप पुत्र हरवेल निवासी शास्त्री कॉलोनी के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी हरदीप के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments