Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या के आरोपी को फरारी के दौरान पनाह देने वाले आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: 27 फरवरी 2022, सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समालखा निवासी घी व्यापारी राजकुमार की हत्या के मामले में आरोपी दीपक उर्फ कुकू निवासी आटा को फरारी के दौरान पनाह देने वाले आरोपी को सीआईए-वन पुलिस की टीम यूपी के बागपत के गांव मब्बी कला से शनिवार को गिरफ्तार कर पानीपत लाई। आरोपी रणबीर पुत्र तेजाराम निवासी मब्बी कला बागपत यूपी ने आरोपी दीपक के बारे में सबकुछ जानते हुए दीपक को अपने घर पर छुपाकर फरारी काटने में उसकी सहायता की थी। पुलिस टीम ने आरोपी रणबीर को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को जेल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि समालखा निवासी घी व्यापारी राजकुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपक उर्फ कुकू निवासी आटा को 24 फरवरी की देर रात सीआईए-वन पुलिस की टीम ने जौरासी से हथवाला रोड पर मुठभेड़ के बाद काबू किया था। आरोपी दीपक ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम को देखते ही पिस्तौल से टीम पर फायर कर दिये थे। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो फायर कर आरोपी दीपक उर्फ कुकू को मौके पर ही काबू करने में कामयाबी हासिल की थी। पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने बताया की वह फरारी के दौरान आन्ध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित यूपी में रणबीर पुत्र तेजाराम निवासी मब्बी कला बागपत के पास उसके घर पर करीब 10 दिन छुपकर रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को साथ लेकर शनिवार को दंबिस देते हुए आरोपी रणबीर को यूपी में उसके गांव से गिरफ्तार किया।

थाना समालखा की वारदात का विवरण :

थाना समालखा में चिराग पुत्र राजकुमार निवासी माता पुली रोड़ समालखा ने 4 जनवरी को शिकायत देकर बताया की उसके पिता राजकुमार का समालखा में घी, तेल का थोक का कारोबार है। रोजाना की तरह मार्केट से पेमेंट इक्कठी कर उसके पिता देर सायँ घर लौट रहे थे। घर के नज़दीक पहुंचने पर अज्ञात व्यक्तियों ने पिस्तौल से गोली मार पैसों से भरा बैग व मोबाइल छिनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और खुन से लथ-प पिता को हस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। चिराग की शिकायत पर थाना समालखा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या कि विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितयों की तलाश शुरू कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने वारदात की साय ही मौका-मुआयना कर आरोपियों को जल्द से जल्द काबु करने के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरोपियों पर इनाम घोषित किया था।

सीआईए-वन पुलिस की टीम ने पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न पहलुओ पर छानबीन करते हुए वारदात के महज एक सप्ताह के दौरान ही पर्दाफाश करते हुए आरोपी अशुंल, प्रशांत व वंश उर्फ विशु निवासी समालखा को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों ने दीपक उर्फ कुकू निवासी आटा समालखा के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी अंशुल, प्रशांत व वंश उर्फ विशु को जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने वारदात में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपक उर्फ कुकू की धरपकड़ के लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल यूपी व दिल्ली में आरोपी दीपक के संभावित ठिकानो पर दंबिस दे रही थी। साथ ही आरोपी दीपक की सूचना देने बारे हरियाणा पुलिस की और से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

Comments