Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध रूप से शराब बेच रहे अलग अलग स्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार. 26 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 मार्च 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को अलग अलग स्थान पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 26 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम को रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की फ्लौरा चैक के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर अवैध शराब बेच रहे आरोपी युवक को काबू कर उसके कब्जे से 8 बोतल, 8 अध्धे अवैध देसी शराब बरामद की। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुधीर पुत्र जोगराज निवासी कोडरा हरदोई यूपी हाल किरायेदार फ्लौरा चौक के रूप में हुई।
इसी प्रकार थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की दूसरी टीम ने सिवाह में दिवाना मोड़ पर दुकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी प्रेम प्रकाश निवासी कथोरा हरदोई यूपी हाल सिवाह को 4 बोतल, 27 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि इसी प्रकार थाना मतलौडा पुलिस की टीम ने गांव नारा में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी मंजीत निवासी नारा को 9 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।
बरामद अवैध शराब को कब्ज़ा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments