Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस ने पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों के प्रदर्शन के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अफवाह फैलाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जिला पुलिस ने पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों के प्रदर्शन के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अफवाह फैलाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर पुलिस ने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अ​भियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त सोशल मीडिया चलाने वाले व्य​क्ति की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि अफवाहें फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा था जिसे बंद करवाया गया है। उन्होंने अपील की कि किसी भी मीडिया प्लेटफार्म पर बिना प्रशासन की जांच-पड़ताल किए बिना सूचना ना डाले। लोगों के सामने किसी प्रकार की बात आती है तो पहले प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में लेकर आए। इससे किसी प्रकार का भय का माहौल पैदा होने से रोका जा सकता है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार विशेष नजर बनाए हुए है। इसके लिए एक टीम काम कर रही है। किसी प्रकार का भ्रामक प्रचार करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। लोगों से अपील है कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Comments