सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 11080 रूपये की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 19 मार्च 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने कृष्णा गार्डन कॉलोनी में सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 11080 रूपये की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सौरभ निवासी कुटेल करनाल हाल कृष्णा गार्डन कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि सोमवार को उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान कृष्णा गार्डन कॉलोनी में मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की कॉलोनी में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौक पर पहुंची और टीम में तैनात ईएएसआई बिजेंद्र को 10 रूपये का नोट देकर बोगस ग्राहक बनाकर युवक के पास भेजा। ईएएसआई बिजेंद्र की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दंबिस देकर सट्टा खाइवाली कर रहे अरोपी को काबू किया। मौके पर आरोपी कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची, पेन व दाव पर लगी 11080 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सौरभ पुत्र राजेश निवासी कुटेल करनाल हाल कृष्णा गार्डन कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments