Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


नियमों का उंल्लघना करने वाले 192 भारी वाहनों के किए चालान

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 मार्च 2024, पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक हाइवे करनाल श्री हरदीप सिंह दून के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वीरवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लेन के नियमों का उंल्लघना करने वाले 192 भारी वाहनों के चालान किये। विशेष अभियान के तहत जिला यातायात पुलिस ने जिले में दिल्ली से चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर बाबरपुर ट्रैफिक थाना व पेप्सी पुल के पास एक साथ चेकिंग की।

बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेदपाल ने बताया भारी व गति प्रतिबंधित वाहनों को अपनी निर्धारित गति सीमा व बाई लेन में चलाएं। यदि कोई भी वाहन चालक मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाई लेन में ना चलकर नियम की उल्लंघना करता है तो उसका चालान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हाइवे पर अधिकतर दुर्घटनाएं गलत लेन पर चलने वाले भारी वाहनों व ओवर स्पीड की वजह से होती है। भारी वाहन ओवर स्पीड के साथ ही अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में चल रहे है। नियमों को ना मानने की वजह से हादसे हो रहे है।

इंस्पेक्टर वेदपाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा इसी क्रम में भारी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व पालना सुनिश्चित करने हेतु ट्रांसपोर्टरों के साथ यूनियनों में गोष्ठी का आयोजन कर ड्राइवरों को जागरूक भी किया जा रहा है।

Comments