Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार; वारदात में प्रयोग तलवार व तीन डंडे बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:12 मई 2023 , थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने सैनी कॉलोनी में 10 मई को मिठाई दुकान संचालक पर लाठी, डंडे व तलवार से जानलेवा करने वाले चारों आरोपियों को बीती देर साय पुराना औद्योगिक क्षेम में गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र गजराज, शिवम उर्फ पोता व सत्यम पुत्र अशोक व अंकित पुत्र जयनारायण निवासी सैनी कॉलोनी के रूप में हुई।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया की पूछताछ में चारों आरोपियों ने तलवार व लाठी, डंडों से जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक तलवार व तीन डंडे बरामद कर पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना पुराना औद्योगिक में किशोर पुत्र फौजदार निवासी सोई जिला भिंड एमपी हाल किरायेदार सैनी कॉलोनी पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि वह और उसका भाई पंचम सैनी कॉलोनी में परिवार सहित किराये पर कमरा लेकर रहते है। 10 मई बुधवार को भाई पंचम अपनी दुकान पर बैठा था। तभी पड़ोसी शिवम उर्फ पोता दुकान पर आया और पंचम को गाली देने लगा। पंचम ने उसका विरोध किया तो शिवम उर्फ पोता ने मारना पीटना शुरू कर दिया। वह मौके पर पहुंचा तो उसने दोनों को अलग कर दिया। इसके कुछ देर पश्चात शिवम उर्फ पोता अपने भाई सत्यम, साथी अंकित व सोनू निवासी सैनी कॉलोनी को साथ लेकर लाठी, डंडे व तलवार से लैस होकर आए और आते ही पंचम को तलवार व डंडो से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने तलवार व डडों से पंचम के सिर पर वार किये। झगड़े का शौर सुनकर पत्नी सीमा व भतीजा नीरज वहा पर आए और छुटाने का प्रयास करने लगे तो आरोपियों ने उन दोनों पर भी हमला कर चोटे मारी। वह भाई पंचम को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया तो जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई खानपुर के लिए रेफर कर दिया। उसने बाद में जिला के एक नीजी अस्पताल में भाई पंचम को इलाज के लिए भर्ती करवाया। किशोर की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरकपड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments