राजगुरु-सुखदेव-भगत सिंह के शहीदी दिवस पर 23 मार्च 2024 को स्थानीय भगत सिंह स्मारक में संकल्प सभा का आयोजन.
BOL PANIPAT : 23 मार्च् अमर शहीदों – भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव – के शहीदी दिवस के अवसर पर आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में ए आई वाई एफ एवं सीपीआई के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला प्रधान जयकरण सिंह कादियान एवं ए आई वाई एफ के जिला अध्यक्ष वंश सपरा ने की और संचालन सीपीआई के जिला सह सचिव राम रतन एडवोकेट ने किया। सभा से पूर्व स्मारक के प्रांगण में स्थापित शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्पाहार पहनाए गये और इन्कलाब जिन्दाबाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहे आदि नारों के बीच पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, एस के एम जिला ताल मेल कमेटी के संयोजक श्री जयकरण सिंह कादियान , वरिष्ठ किसान नेता माम चंद सैनी, उग्रा खेडी़ के पूर्व सरपंच बिंटू मलिक,सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता रोहताश यलिक , छात्र नेता रुपेश सैनी आदि ने शहीदों के जीवन, उदेश्य एवं विचारों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने शहीदों के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके विचारों को प्रचारित प्रसारित करने का संकल्प दोहराया।
वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजों से आजादी के लिए अनेक शहीदों ने कुर्बानी दी ,शहीद भगत सिंह और उनके साथियों ने साम्राज्वाद मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए फांसी के फंदे को चूमा । वक्ताओं ने कहा कि देश आजाद हो गया लेकिन शहीदों के सपनों का देश नही बनाया जा सका । आज भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें नीजिकरण की दिशा में तेजी से बढ रही है , मजदूरों ,किसानों ,अन्य मेहनतकश जनता द्बारा दिये गये बलिदानों एवं संघर्ष द्वारा प्राप्त अधिकारों पर हमले कर रही हैं ।
सभा में शहीदों के विचारों को प्रचारित प्रसारित करने , शहीदों के सपनों का देश बनाने का संकल्फ दोहराया गया । सभा में शीश राम तोमर , ओम प्रकाश , भुल्लण सिंह ,सन्नोवर राणा , संजय कुमार तंवर , भूपेन्द्र कश्यप, राम आसरे यादव , भीम सिंह नांदल,जुनेद राणा, देव कुमार , प्रीत कुमार ,प्रिंस कश्यप , सूर्यंश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments