Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


श्री बांके बिहारी सोसायटी के धार्मिक संगठनों के नेताओं और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने विजय जैन का स्वागत किया.

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 18, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता भाई विजय जैन का आज श्री बांके बिहारी सोसायटी द्वारा सैक्टर 13-17 में ढोल नगाड़ा बजाकर फूल मालाओं और बुके देकर के भव्य स्वागत किया गया इस कार्यक्रम के आयोजक संदीप फौर व मंच संचालक सुंदरलाल बंसल ने किया और पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर बी बी शर्मा ने भाई विजय जैन का स्वागत सेक्टर में पहुंचने पर कविता के माध्यम से किया इस अवसर पर धार्मिक संगठनों के नेताओं और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने भाई विजय जैन का भव्य स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुए विजय जैन ने कहा है कि मैं सेक्टर 13-17 के निवासियों और बांके बिहारी सोसाइटी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरे लिए इतने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जैन ने कहा है कि अगर आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे कोई शक्ति प्रदान होती है तो मैं उस शक्ति को जनहित में लगाने का कार्य करूंगा और आप लोगों की सेवा जीवन भर करता रहूंगा उन्होंने कहा है कि मैंने अपना व्यापार और कारोबार छोड़ कर के बाकी जीवन जनहित में लगाने का निर्णय लिया है मैं घर घर जाकर के जनसमस्याओं को सुनने का कार्य कर रहा हूं ताकि लोगों द्वारा जो ताकत मुझे मिलेगी मैं उसको अपना परम कर्तव्य समझकर के पूर्ण कर सकूं इस अवसर पर मंच संचालन कर रहे सुंदर लाल बंसल ने कहा कि भाई विजय जैन एक सच्चे समाज सेवक है वह हर समय गरीबों व असहाय लोगों की सेवा में लगे रहते हैं ऐसे समाजसेवी व्यक्ति का ग्रामीण हल्के में आना और राजनीति करना एक शुभ संकेत है क्योंकि जो व्यक्ति समाज सेवा करते करते राजनीति में आता है उसको हर व्यक्ति के दुख दर्द का पता रहता है इस अवसर पर बांके बिहारी सोसायटी के प्रधान संकेत मान सिंगा ,वरिष्ठ पत्रकार राममेहर कौशिक ,उद्योगपति राजेंद्र मित्तल ,प्रसिद्ध उद्योगपति जगदीश जैन ,डॉक्टर आर के गौतम, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र कथुरिया, राजीव कंसल ,भारत भूषण ,कपिल गोयल ,नंदलाल धवन, यशपाल कक्कड़ ,करण जागलान, मुकेश जागलान ,अक्षय मान ,अशोक भाटिया, बनवारी लाल चौहान ,गौरव खुराना आदि लोग उपस्थित थे

Comments