सभी बैंकों को बनाने होंगे क्यू आर कोड- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
-जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडा पर किया मंथन
BOL PANIPAT, 28 मार्च। जिला स्तरीय समीक्षा समिति की वीरवार को जिला सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपनी कर्मचारियों का ब्योरा देना पड़ेगा ताकि उनके डाटा को अपलोड किया जा सके। सभी बैंक अधिकारी इसको गंभीरता से ले व तत्परता से इस पर कार्य करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि वे क्यू आर कोड बनाने को लेकर गंभीरता दिखाये व तत्परता से इस पर कार्य करें। उन्होंने बताया कि एक एक शाखा को दो-दो क्यू आर कोड बनाने पड़ेंगे। उन्होंने बैठक में दिसंबर माह तक की प्रगति रिपोर्ट की गति भी जानी व उन पर समीक्षा भी की।
बैठक में समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल, एलडीएम तुलाराम, आरबीआई चंडीगढ़ से यश भारद्वाज, नाबार्ड से हिमांशु खत्री, महेंद्र कुमार के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments