Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


ग्रीन पानीपत मिशन की शुरूआत मंगलवार से की जायेगी। जिसके अंतर्गत पहले चरण में 5 हजार पौधे लगाए जायेंगे : डॉ पंकज यादव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 28, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 28 जुलाई। निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत में ग्रीन पानीपत मिशन की शुरूआत मंगलवार से की जायेगी। जिसके अंतर्गत पहले चरण में 5 हजार पौधे लगाए जायेंगे।
उन्होंने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत आरएसएस प्रचारक पवन जिंदल व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पौधरोपण कर करेंगे। पानीपत में ग्रीन पानीपत मिशन के तहत आने वाले 3 सालों में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रीन पानीपत मिशन में 3 साल का टारगेट रखा गया है। पहले साल में 1 लाख, दूसरे साल में 3 लाख, 3 साल में 6 लाख पौधे लगाए जायेंगे। मिशन के पहले चरण में एक स्थान पर 5 हजार पौधे लगाकर नैनो जंगल का रूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा की यह अभियान जन भागीदारी का अभियान है। इस अभियान में 30 एनजीओ, स्कूल, डेरा सच्चा सौदा, निरंकारी मिशन इत्यादि शामिल हैं। एक जगह पर 5 हजार पौधे लगाए जायेंगे जिसमे 20-22 तरह के पौधे नीम, शहतुत, बरगद, जामुन, अमरुद, पीपल, बेलपत्र, आम आदि तरह तरह के पौधे लगाए जायेंगे। फूल वाले पौधे भी लगाए जायेंगे।
डॉ पंकज यादव ने कहा कि पौधों की देखरेख के लिए वेब पोर्टल बनाया जायेगा। जो पौधे लगाए जायेंगे उनकी जिओ टैगिंग की जायेगी और ओटीपी से लॉग इन आईडी बनाई जायेगी जिस से हर महीने रिमाइंडर आएगा। पौधों के लिए पानी, खाद्, एस्टीपी से आर्गेनिक खाद, 2 टेंकर पानी डालने का काम करेंगे। एचएसवीपी, एचएसआईडीसी की ग्रीन साइट्स पर निगम की साइट्स पर निगम द्वारा ये पौधे लगाए जायेंगे।

Comments