Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही मेरा मकसद: महिपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 1, 2024 Tags: , , , ,

-एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में नव नियुक्त विकास एवं पंचायत व सहकारिता मंत्री हरियाणा सरकार महिपाल ढांडा के सम्मान में अभिनन्दन समारोह का आयोजन

-एसडी पीजी कॉलेज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन

-नरम, संयमित और व्यवहार में ईमानदार व्यक्ति का साथ परमात्मा जरुर देता है: महिपाल ढांडा

BOL PANIPAT , 01 अप्रैल.

 एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में हाल ही में नव नियुक्त मंत्री महिपाल ढांडा विकास एवं पंचायत व सहकारिता मंत्री हरियाणा सरकार के सम्मान में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया जिसे एसडी पीजी कॉलेज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अखिल भारतीय साहित्य परिषद् ने संयुक्त रूप से आयोजित किया । श्री महिपाल ढांडा वर्ष 2014 और 2019 के हरियाणा विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में पानीपत ग्रामीण से हरियाणा विधान सभा के लिए चुने गए और पानीपत की जनता उन्हें अपना चहेता और लोकप्रिय नेता मानती है जिनके मंत्री बनने से पुरे जिले और प्रदेश में ख़ुशी और हर्ष की लहर है । खुद एबीवीपी से जुड़े रहकर महिपाल जी ने कई दशकों तक का राजनैतिक सफ़र तय किया है और इस मुकाम हो पाया है । श्री महिपाल ढांडा का स्वागत एसडी पीजी कॉलेज की समस्त प्रबंधकारिणी जिनमे प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल ने पुष्प-रोपित गमले भेंट करके किया । सुमित जागलान जिला सचिव भाजपा पानीपत और एबीवीपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश खुराना, प्रदीप शर्मा, डॉ संगीता गुप्ता और वर्तमान कार्यकारिणी में जिला प्रमुख धरमवीर, नगर मंत्री दीपांशु और नगर सहमंत्री अनिकेत ने भी माननीय विधायक और मंत्री का ज़ोरदार स्वागत किया । अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के सदस्य के रूप में प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने जड़ों से जुड़े लोकप्रिय मंत्री की इस उपलब्धि को बेजौड़ और जिले के विकास में तीव्रता लाने वादा कदम बताया । मंच संचालन डॉ अनुपम अरोड़ा ने किया । डॉ संगीता गुप्ता ने एबीवीपी के इतिहास और योगदान पर प्रकाश डाला.

 महिपाल ढांडा ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एसडी पीजी कॉलेज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, कॉलेज पधारे लोगों और संस्थानों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया । उन्होनें कहा कि देश, हरियाणा प्रदेश और पानीपत की जनता की सेवा करने का जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभायेंगे । देश अब पूरी दुनिया में एक शक्ति बनकर उभर रहा है और ऐसे में वे खुद भी ऐसे प्रयास करेंगे की हरियाणा प्रदेश पर पुरे देश को गर्व हो । उन्होनें सभी को आश्वस्त किया कि वे समाज के हर वर्ग का पूरा ध्यान रखेंगे और सभी की समस्याओं के निवारण में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे । सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही मेरा मकसद है । उन्होनें कहा कि जीवन में सफल होने के लिए हमें कभी भी छल-कपट का सहारा नहीं लेना चाहिए । हमें अपने जीवन में पुस्तकों से अच्छा दोस्त और कोई नहीं मिल सकता है । हर व्यक्ति केवल मेहनत से सफल नहीं हो सकता है । सफलता के लिए  

सुमित जागलान जिला सचिव भाजपा ने महिपाल ढांडा की कर्मठता और दूरदर्शिता की तारीफ़ करते हुए उन्हें आमजन का नेता बताया । उन्होनें कहा कि बहुत ही कम उम्र में जो लगाव और जुड़ाव महिपाल ने पानीपत की जनता से किया है वह अपने आप में एक मिसाल है । महिपाल दूसरों के लिए प्रेरणादायक व्यक्तित्व है और उनके कार्यों और प्रयासों में नए भारत के निर्माण के लिए उनका संकल्प दिखता है ।

   रमेश खुराना वरिष्ठ कार्यकर्ता एबीवीपी ने कहा कि खुद को बेहतर बनाने और किसी लक्ष्य को हासिल करना सीखना हो तो उसके लिए हमें महिपाल जी जैसे व्यक्तित्व का अनुशरण करना चाहिए । युवा अवस्था में ही महिपाल ने खुद को सक्रिय राजनीति में साबित किया जो पुरे प्रदेश वासियों के लिए खुशी की बात है । महिपाल जी ने एबीवीपी के कार्यकर्ता के रूप में किसी भी काम को छोटा-बड़ा कभी नहीं माना ।  
   प्रदीप शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता एबीवीपी ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता बलराज मधोक की पहल पर एबीवीपी को औपचारिक रूप से 9 जुलाई 1949 को स्थापित किया गया था । इसकी स्थापना के समय इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसरों में युवाओं का मार्गदर्शन करना था । एबीवीपी के कार्यकर्ता के तौर पर उन्होनें महिपाल  से बहुत कुछ सीखा है । अपने जीवन से जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए उन्होनें महिपाल  को एक सुलझा हुआ और मददगार व्यक्तित्व बताया ।    

डॉ अनुपम अरोड़ा ने महिपाल ढांडा कि प्रशंसा करते हुए उन्हें एक जनकल्याणकारी व्यक्तित्व का धनी बताया । महिपाल अपने प्रयासों से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के कार्यों में निरंतर व्यस्त रहते है । मंत्री पद पाने के बाद उनके विकास के कार्यों में और तेजी आएगी ऐसा उन्हें पूरी उम्मीद है क्यूंकि कर्मठता और लगन में उनका कोई सानी नहीं है । देश जिस तरह से आगे बढ़ रहा है उसमे महिपाल जैसे व्यक्तित्व की भी अपनी विशेष भूमिका है । विकसित भारत में ऐसे ही व्यक्तित्व हमारा मार्गदर्शन करेगे ।

Comments