Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


रैली निकालकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at April 5, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 5 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देश पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज की देखरेख में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि शुक्रवार को पानीपत तहसील कैम्प और बडौली गांव के विद्यार्थियों के साथ बीएलओ का कार्य देख रहे कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि बच्चे हाथों में बैनर व तख्तियों लेकर रैली निकालते हुए क्षेत्र में घूमें। उन्होंने बताया कि जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी इस जागरूकता रैली में भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने तख्तियों  पर मतदान संबंधी सलोग्न भी लिखें थे।  
रा. व. मा. विद्यालय बड़ौली में सुपरवाईजर आरती सलुजा तथा बीएलओ दीपक कुमार व रेनू अत्री की अगुवाई में मतदान को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया।

Comments