अब 31 जनवरी तक भर सकेंगे सरर्चाज माफी योजना के तहत बिल
BOL PANIPAT , 29 जनवरी : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पानीपत के अधीक्षक अभियंता धर्मबीर छिकारा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरचार्ज माफी योजना को 31 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि डिफॉल्टिंग बिल अमाऊंट वाले उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाने का यह एक अच्छा मौका है। इसलिए आगामी 31 जनवरी तक जो उपभोक्ता इस योजना से वंचित रह गये थे वे जल्द से जल्द अपने पैंडिंग बिल का भुगतान करें।

Comments