Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


गोदाम से चोरी किया धागा खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार. 10 हजार रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 5, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 अप्रैल 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने उग्राखेड़ी गांव में गोदाम से धागा के चोरी किये 27 बोरे खरीदने वाले आरोपी को नई सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद कपिल निवासी सुरमाकिशनपुर सरसा बिहार हाल शास्त्री कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि थाना चांदनी बाग में मोहित पुत्र रामनिवास सेक्टर 12 ने शिकायत देकर बताया था कि उसका उग्राखेड़ी में धागा का गोदाम है। 22 फरवरी को गोदाम पर जाकर चेक किया धागा के 27 बोरे नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय गोदाम में घूसकर धागा के उक्त बोरे चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया की सीआईए टू पुलिस टीम ने 26 फरवरी को आरोपी अंकित निवासी क्यार जोनपुर यूपी हाल आजाद नगर व सोनू निवासी सिजौली बेगुसराय बिहार को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों ने गौदाम से चोरी किया धागा के 27 बोरे शास्त्री कॉलोनी निवासी मोहम्मद कपिल को 20हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 10 हजार रूपये बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी मोहम्मद कपिल की तलाश शुरू कर दी थी।
सीआईए टू पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद कपिल को वीरवार को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ उसने चोरीशुदा धागे के बोरे 20 हजार रूपये में खरीदकर अज्ञात केंटर चालक को 30 हजार रूपये में बेच दिये। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कपिल के कब्जे से 10 हजार रूपये बरामद कर शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments