अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी को काबू किया.
BOL PANIPAT : 19 जनवरी 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाका पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संतोष निवासी भारत नगर हाल किरायेदार हरिनगर के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शनिवार को सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बलजीत नगर नाका के पास मौजूद थी। तभी एक युवक शिव चौक की ओर से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा।
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान संतोष पुत्र रामकृष्ण निवासी भारत नगर हाल किरायेदार हरिनगर के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद उसका पिता रामकृष्ण अपने पास रखता था। पिता की 2020 में मौत हो चुकी है। देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद घर की संदूक में रखा था। उसने उक्त देसी पिस्तौल संदूक से निकाला और दोस्तों में रौब दिखाने के लिए पिस्तौल व जिंदा रौंद को अपने साथ लेकर चलने लगा।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी संतोष के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments