बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 30 अप्रैल 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार। सीआईए-टू पुलिस टीम ने रिसालू रोड के पास एमजेआर चौक पर एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुमित पुत्र दिलबाग निवासी रिसालू पानीपत के रूप में हुई। पुछताछ में आरोपी से खुलाशा हुआ की वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी ने उक्त बाइक करीब 10 दिन पहले कोर्ट कांप्लेक्स की पार्किंग से चोरी की थी। पुलिस टीम ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी सुमित को आज माननीय न्यायालय मे पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया शुक्रवार की देर शाम सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की एमजेआर चौक पर प्लेटिना बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान सुमित पुत्र दिलबाग निवासी रिसालू पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक करीब 10 दिन पहले कोर्ट कांप्लेक्स की पार्किंग से चोरी करने बारे स्वीकारा।
बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में सतीश पुत्र शेरसिंह निवासी रिसालू पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। सतीश ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था की 19 अप्रैल को कोर्ट कांप्लेक्स की पार्किंग में बाइक को खड़ी कर काम से कोर्ट में गया था। काम पूरा होने के बाद बाहर पार्किंग में आकर देखा तो उसकी बाइक नही मिली। अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर ले गए। थाना शहर में सतीश की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ से प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments