Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन शिक्षा व परिवहन विभाग के माध्यम से स्वीप कार्यक्रम का आयोजन करेगा: एसडीएम मनदीप सिंह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at April 8, 2024 Tags: , , , , ,

-स्कूल व कॉलेजों में प्रतियोगिताओं व रैलियों का होगा आयोजन।

-मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर एनजीओ का लिया जाएगा सहयोग।

-मल्टीप्लैक्स में क्लिपिंग व बस स्टैंड पर एलईडी के माध्यम से आम नागरिको को किया जाएगा मतदान के प्रति जागरूक।

BOL PANIPAT , 8 अप्रैल।  लोकसभा के आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। इस बार के लोकसभा चुनाव में जिन विधान सभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत पिछली बार कम रहा था उसमें बढ़ोतरी की जाएगी। मतदाताओं को बूथो पर ले जाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएगे।
      ये बात सोमवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देश पर एसडीएम मनदीप सिंह ने विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसीपल, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों, स्कूल प्रिंसीपल के साथ बैठक करते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों को स्वीप के कार्यक्रमों की बढ़ोतरी करने को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
    एसडीएम ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी व स्वतंत्र चुनाव कराने को लेकर प्रशासन पूरे जिले में शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, रैडक्रास, आर. डब्लयू. ए और एनजीओ के सहयोग से स्वीप कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेगा। स्वीप के इन कार्यक्रमों में स्कूल व कॉलेज स्तर पर  प्रतियोगिताएं, निबंध, भाषण, रंगोली और के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करेगा ।          
    एसडीएम ने कहा कि स्वीप के इस कार्यक्रम में स्कूलो के माध्यम से बच्चे अपने अविभावकों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। स्कूली छात्र एवं छात्राओं द्वारा मतदाता जागरू कता रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा। रैडक्रास के माध्यम से कैम्प लगाकर मतदाताओं को वोट का महत्व बताया जाएगा व उन्हें मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। कई स्थानों पर सैल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएगे ताकि युवाओ का मतदान के प्रति रूझान बढ़े।
    एसडीएम ने बताया कि स्वीप के इस कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड पर एलईडी लगाकर, मल्टीपलैक्स थियेटर में क्लिप के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। पोस्टर, बैनर के माध्यम से भी सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिक को वोट के प्रति जागरूक किया जाएगा। दृश्य, श्रव्य माध्यमों से भी आम मतदाता को मतों का सही प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर जीएम रोडवेज कुलदीप जागंड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया,जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा,  तहसीलदार विजेन्द्र गिल, ललिता, प्रिंसीपल पवन के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments