Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


टोल फ्री नंबर से किया जा रहा बागवानी किसानों की समस्याओं का समाधान

By LALIT SHARMA , in Business DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 4, 2022 Tags: , , , , , ,

– किसान समस्याओं के समाधान के लिए डायल करें 18001802021

BOL PANIPAT ,  4 फरवरी। हरियाणा सरकार के उद्यान विभाग द्वारा बागवानी सहायता केन्द्र के टोल फ्री नंबर के माध्यम से बागवानी किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सरकार की ओर से बागवानी सहायता केन्द्र की शुरूआत गत वर्ष की गई थी।
डीसी सुशील सारवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी व्यवसाय से संबंधित किसान बागवानी सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1800 180 2021 पर सभी कार्य दिवसों में प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक कॉल करके किसान अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Comments