धूमधाम के साथ किया गया श्री दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 12 हुड्डा के रजत जयंती महामहोत्सव का आयोजन
BOL PANIPAT : स्थानीय श्री दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 12 हुड्डा के प्रांगण में मंदिर जी की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महामहोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया. इस अवसर पर सर्वप्रथम श्री जी का महा मस्तकाभिषेक एवं शांति धारा के साथ महोत्सव की भव्य शुरुआत की गई. साथ ही आज जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर श्री संभवनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव को भी धूमधाम के साथ मनाया गया मंदिर जी में सभी ने भगवान के श्री चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित किया. तत्पश्चात विधान के माध्यम से भगवान की पूजन अर्चना की गई
इस शुभ अवसर जैन संत क्षुल्लक श्री समर्पण सागर जी महाराज ने बताया कि जैन धर्म आदि अनंत है आज पूरे भारत क्षेत्र के कोने-कोने से खुदाई में जैन प्रतिमाओ का मिलना इस बात का प्रतीक है कि जैन धर्म सबसे प्राचीन है उन्होंने कहा कि आज आप रजत जयंती महोत्सव मना रहे हो यह अच्छी बात है परन्तु हर वर्ष आप लोग मंदिर जी वार्षिक महोत्सव मनाओ. यह समाज के लिए गर्व की बात है कि पानीपत में हजारों वर्ष प्राचीन अतिशयकारी प्रतिमाएं विराजमान है
गुरु आशीष के बाद भव्य रथ यात्रा का आयोजन भी स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर से शुभारंभ किया गया. सर्वप्रथम बोलियो के माध्यम से पात्रों का चयन किया गया. भगवान को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य राहुल जैन एवं रितेश जैन सुपुत्र सुरेश जैन क्राउन इंटरनेशनल परिवार को प्राप्त हुआ. वहीं भगवान के रथ के सारथी बनने का सौभाग्य सुरेश जैन, श्रीपाल जैन, अंकुश जैन, वैभव जैन जाटल वाले परिवार को प्राप्त हुआ. इसके अलावा श्री जी के रथ पर चांदी पुष्प वर्षा करने का सौभाग्य राकेश जैन, रचना जैन, विभु जैन, शिवांगी जैन को प्राप्त हुआ और रथ पर सर्व प्रथम आरती का करने सौभाग्य अमित जैन, सचिन जैन परिवार को प्राप्त हुआ साथ ही भगवान के रथ पर सर्वप्रथम अर्घ चढ़ाने का सौभाग्य दीपक जैन, नीधि जैन को प्राप्त हुआ
शोभायात्रा में विशेष रूप से सहारनपुर और सोनीपत के बैंड के द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई और शामली से आई सुंदर-सुंदर झांकियां ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. विशेष रूप से रथ यात्रा की शोभा जैसलमेर से आए ऊंटो ने बढ़ाई. रथ यात्रा में चार दिव्य बग्गी पर चार चक्रवर्ती परिवारों को बैठने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ. यह यात्रा हुड्डा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर एसडी विद्या मंदिर स्कूल, एंजेल मॉल, साईं बाबा चौक होते हुए उन्हें पुनः मंदिर जी में संपन्न हुई. आज के महोत्सव सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने का सौभाग्य सुनील जैन, ममता जैन निर्मल इंटरनेशनल परिवार को प्राप्त हुआ
इस अवसर पर सुखमाल जैन, सुरेंद्र जैन, राजेश जैन, रविंद्र जैन, रतन जैन, दिनेश जैन, भूपेंद्र जैन, एडवोकेट मेहुल जैन, राजीव जैन, श्री दिगंबर जैन पंचायत के प्रधान कुलदीप जैन, उप प्रधान सुरेश जैन, सचिव मनोज जैन, प्रबंधक मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष सुशील जैन, प्रबंधक जैन धर्मशाला पुनीत जैन, प्रबंधक जैन किड्स स्कूल प्रदीप जैन आदि विशेष रूप से मौजूद रहे

Comments