शिव मन्दिर हुडा एवं सनौली रोड वाला रास्ता होगा वन वे :- रमेश माटा
BOL PANIPAT: (10 अक्तूबर) दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड की एक मीटिंग आज हुडा सैक्टर 25 स्थित जिमखाना क्लब में प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।
सर्वप्रथम बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। इस अवसर पर चेयरमैन सूरज दुरेजा ने कहा कि हमें सेवा करते समय अपने मन में अहंकार नहीं लाना चाहिए हमें यह सोचना चाहिए कि यह सेवा प्रभु राम करवा रहे हैं और उन्होंने हमें इस सेवा के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि दशहरा हमारा मुख्य पर्व है इस कारण यह जिम्मेदारी भी बड़ी है हमें दी गई सेवा में कोई भी लापरवाही नहीं करनी है। इस अवसर पर विरेन्द्र सोनी, वेद बांगा, कैलाश नारंग, पुरूषोत्तम शर्मा, सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने भी अपने अपने विचार रखे। प्रधान रमेश माटा ने कहा कि दशहरा पर्व की शोभायात्रा में भीड़ ज्यादा होने की वजह से जाम ज्यादा हो जाता है इस समस्या को लेकर जब पुलिस के विभाग से बात की गई तो इसके हल के रूप में अब संजय चौक से बबैल नाका चुंगी तक दशहरे वाले दिन 12 अक्तूबर को दोपहर 2 से 5 बजे रास्ता वन वे होगा। इसके अतिरिक्त प्रशासन से अपील की गई है कि हुडा के ऐंजल प्राईम माल, एस.डी. विद्या मंदिर के सामने वाली सड़क एवं उसके साथ नाले वाली सड़क, शिव मन्दिर मार्ग भी वन वे होगा तथा इसका समय दोपहर 3 से 5 रहेगा। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि इस समय के दौरान इन रास्तों का कम से कम प्रयोग करें ताकि जाम न लगे। उन्होने यह भी अपील की कि कोई भी संस्था के सदस्य दशहरा कमेटी द्वारा अनुमोदित टीशर्ट के बगैर प्रवेश न करें। उन्होंने कहा कि रावण दहन का समय 5.51 बजे सायं हैं। इस बार भी अन्य अतिथियों के साथ नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद विज भी दशहरा उत्सव में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि दशहरे की पूर्व संध्या (10 एवं 11 अक्तूबर) पर भी रात में लाईट दशहरा मैदान पर रहेगी। इस अवसर पर अशोक नारंग, तिलक राज छाबड़ा, प्रीतम गुलाटी, डा. रमेश चुघ, हरभगवान अरोड़ा, चिमन सेठी, चूनी लाल चुघ, शाम सुन्दर बतरा, अमित तनेजा, किशन शर्मा, देवेन्द्र रेवड़ी, विजय चौधरी, स्वप्निल जुनेजा, तरूण धमीजा, राकेश सचदेवा, विकास जुनेजा, जतिन ढींगड़ा, विनीत कत्याल, जतिन नारंग, लीला कृष्ण भाटिया, संजय बरेजा, रोहित अग्घी, फतेहचन्द गुलाटी, चरणजीत ढींगड़ा, सागर रेवड़ी, अजय आहुजा, तरूण छोकरा आदि उपस्थित थे।

Comments