जानलेवा हमला करने मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 17 अप्रैल 2024, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने पीपल मंडी में हरिबाग कॉलोनी निवासी युवक पर जानलेवा हमला करने मामले में और दो आरोपियों को मंगलवार देर शाम बतरा कॉलनी से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान परवेज निवासी बतरा कॉलोनी व सुनील निवासी पूरेवाल कॉलोनी के रूप में हुई।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में कमल पुत्र सुंदर दास निवासी हरि बाग कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि 4 फरवरी की शाम उसका भाई सुनील सब्जी लेने के लिए पीपल मंडी में गया था। जहा पर भाई ने 5/6 लड़को को जूआ का धंधा करते देख उनके काम का विरोध किया। उनमे से दो लड़को ने गाली गलौच करते हुए सुनील को वहा से भागने की धमकी दी। सुनील ने फोन कर उसको बताया। वह बेटे के साथ मौके पर पहुंचा तो युवकों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने सुनील के सिर पर नुकीली चीज से वार किया और उसको गाड़ी में डालने लगे। पब्लिक को इक्कठी होते देख आरोपी सुनील को अधमरा कर मौके से फरार हो गए। कमल की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए गत दिनों आरोपी राहुल उर्फ कालू निवासी पूरेवाल कॉलोनी व रिंकू उर्फ राधे निवासी बतरा कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी रविंद्र उर्फ बिल्लू निवासी गढी सिकंदरपुर, प्रदीप निवासी पूरेवाल कॉलोनी, सुनील, चपू व परवेज के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी परवेज पुत्र फारूक निवासी बतरा कॉलोनी व सुनील पुत्र महाबीर निवासी पूरेवाल कॉलोनी को बतरा कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments