Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी आदर्श आचार संहिता का शुद्ध रूप से पालन करें: डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at April 19, 2024 Tags: , , , , ,

जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में किया गया पहला रेंडमाइजेशन

शांति, निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से चुनाव कराने को लेकर प्रशासन तैयार।

स्वीप कार्यक्रम के जरिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास।

BOL PANIPAT , 19 अप्रैल। लोकसभा 2025 के आम चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला सचिवालय में प्रथम स्तर का रेंडमाइजेशन किया व अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव को लेकर गंभीर रहे। अपनी अपनी ड्यूटी का सही तरीके से निर्वहन करें। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व स्वतंत्र तरीके से करने को लेकर अपनी जिम्मेदारियां को समझे व उनका शुद्ध रूप से पालन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को चेताया कि चुनाव में पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। आचार संहिता का शुद्ध रूप से पालन करते हुए चुनाव में अपनी ड्यूटी निभाये मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें ताकि मतदान के प्रतिशत को और बढ़ाया जा सके।  
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए और गंभीर होने की आवश्यकता है। स्वीप जैसे कार्यक्रम इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसको लेकर इन कार्यक्रमों में रुचि ले व लोगों को खास तौर पर युवाओं को जागरूक करें व चुनाव का महत्व क्या है इस पर प्रकाश डालें वह चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना, ज्योति मित्तल सीटीएम टीनू पोसवाल, चुनाव तहसीलदार सुदेश राणा आदि मौजूद रहे।

Comments