गोवंश तस्करी मामले में 9 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 19 अप्रैल 2024, थाना सनौली पुलिस टीम ने गोवंश तस्करी मामले में 9 साल से फरार चल रहे आरोपी को सनौली यमुना पुल के पास से वीरवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इरफान निवासी जलालाबाद शामली यूपी के रूप में हुई।

सनौली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना सनौली पुलिस ने 28 मई 2012 को सनौली नाका पर नाकाबंदी कर बैलों से भरा एक ट्रक पकड़ मौके से गौ तस्कर आरोपी इरफान निवासी जलालाबाद, साजिद निवासी कैराना, रिजवान निवासी भगरा शामली यूपी व ट्रक ड्राइवर शहजाद निवासी मलकपुर कैराना शामली यूपी को गिरफ्तार किया था। ट्रक से 13 बैल बरामद हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में अभियोग दर्ज चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल दिया था।
चारों आरोपी कुछ दिन बाद जेल से बेल पर बाहर आ गए फिर आरोपी इरफान फरार हो गया था। मामले में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी इरफान को 25 मई 2015 को पीओ घोषित किया गया था।
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना सनौली पुलिस ने वीरवार सुबह मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर आरोपी इरफान को सनौली यमुना पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी इरफान ने पुलिस को बताया कि उसने यूपी में विभिन्न स्थानों पर छुपकर फरारी काटी। पुलिस ने पूछताछ के बाद वीरवार को आरोपी इरफान को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments