Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


सभी निजी स्कूलों के वाहनों के ड्राइवर के होंगे ब्लड/आई और ड्राइविंग टेस्ट: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 24, 2024 Tags: , , , , ,

-रोड सेफ्टी की मीटिंग में डीसी ने दिए निर्देश बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर।

BOL PANIPAT , 24 अप्रैल। डीसी एवं जिला रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला रोड सेफ्टी की बैठक में सख्त निर्देश दिए कि जिले के सभी निजी स्कूलों के वाहन चालकों के ब्लड, आई और ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएं और इसके बाद ही इन सभी ड्राइवर को क्लीन चिट दी जाए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी वाहन चालकों के आंखों के टेस्ट भी किए जाएं और यही नहीं इनसे गाड़ी को रिवर्स भी चलवा कर देखा जाए। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर डीटीओ डॉ नीरज जिंदल की ओर से एजेंडा प्रस्तुत किया गया जिस पर एक-एक कर उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की अगली बैठक में इन सभी बिंदुओं पर कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट साथ में जरूर लेकर आए।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा को निर्देश दिए कि वह पिछले तीन महीने की ऐसी रिपोर्ट तैयार करें जिसमें दुर्घटना स्थल से लेकर और सिविल अस्पताल तक एंबुलेंस में कितने पीडि़त व्यक्ति ले जाए गए हैं, कितने इस दौरान इलाज करा पाए और कितने की मृत्यु हुई है। यह सभी डाटा तैयार करें। इसके बाद एंबुलेंस को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एंबुलेंस को 112 डायल नंबर से जोड़ दिया गया है इसे और सुविधाजनक बनाया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीम इसराना ज्योति मित्तल, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीसीपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागअध्यक्ष और एनएचएआई से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments