Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शुक्रवार को दो चरणाों में होगी. दूसरे चरण की पायलट रिर्हसल एवं प्रशिक्षण.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 25, 2024 Tags: , , , ,

प्रशिक्षण कार्यक्रम 9:30 बजे व सायं का कार्यक्रम 2:00 बजे कॉलेज के सभागार में होगा आयोजित।

ईवीएम का बारिकी से दिया जाएगा प्रशिक्षण

BOL PANIPAT , 25 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा के आम चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है। इन चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्व तरीके से कराने को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियों सौंपी गई है।  शुक्रवार को जिले के अधिकारियों का दूसरे चरण के पायलट रिर्हसल एवं प्रशिक्षण का कार्यक्रम जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आर्य पी.जी. कॉलेज के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
        जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पायलट रिर्हसल एवं प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम शुक्रवार को सवेरे व सांय के दो स्तरोंं में आयोजित होगा। सवेरे का यह कार्यक्रम 9:30 बजे व सायं का कार्यक्रम 2:00 बजे कॉलेज के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Comments