Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात में शामिल रहा दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अप्रैल 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने विद्यानंद कॉलोनी में घर से मोबाइल फोन व नगदी चोरी की वारदात में शामिल रहे दूसरे आरोपी को विद्यानंद कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान साईम निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम ने 8 अप्रैल को बबैल नाका के पास से आरोपी अफसार उर्फ आदिल निवासी विद्यानंद कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी साईम के साथ मिलकर 26 मार्च की रात कॉलोनी में एक घर से 10 हजार रूपये व एक मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अकरम निवासी विद्यानंद कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
आरोपी अफसार ने चोरी की नगदी में से अपने हिस्से में आए रूपये खर्च कर दिए थे। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अफसार को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी साईम की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने रविवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर आरोपी साईम को विद्यानंद कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी अफसार के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने चोरी की नगदी में से अपने हिस्से में आए रूपये खाने पीने में खर्च कर दिए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी साईम को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments