Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह का चौथा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अप्रैल 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत गवालड़ा गांव में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी को समालखा में बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुरेश उर्फ नींबू निवासी करहंस के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना इसराना में रविंद्र पुत्र रणधीर निवासी गवालड़ा ने शिकायत देकर बताया था कि उसका गांव में कुशाल नाम से पेट्रोल पंप है। 15 फरवरी की देर रात करीब 3:30 बजे एक सफेद रंग की ऑल्टो कार पंप पर आकर रूकी। कार में तीन युवक सवार थे, जिन्होंने सेल्समैन अंकुश निवासी मांडी को टंकी फुल करने के बोला। कार में 2399 रूपये का पट्रोल आया। सेल्समैन ने तेल डालने के बाद पैसे मांगे तो युवकों ने पिस्टल दिखाकर उसको अंदर खीच लिया और कार को स्टार्ट कर इसराना की तरफ ले जाने लगे। यह सब देख दूसरा सेल्समैन शिवम कार के पीछे दोड़ा और चाबी निकाल दी जिससे कार बंद हो गई। पंप से थोड़ा आगे एक एलेंटरा कार खड़ी थी। कार में बैठे उनके दो साथी आरोपी हथियारों से लैस होकर आए और सभी ने मिलकर सैल्समैन अंकुश से 11000 हजार रूपये लूट लिए। सैल्समैन शिवम ऑल्टो की चांबी लेकर गांव की तरफ भाग गया, अंकुश भी बाद में भागने में कामयाब हो गया। पांचो आरोपी कार की चाबी लेने के लिए पंप पर आए और हथियार लहराते हुए दशहत फैलाकर पंप पर खड़ी पिकअप गाड़ी व एक्टिवा में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। रविंद्र की शिकायत पर थाना इसराना में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम बीते दिनों आरोपी बलराम व जसबीर निवासी करहंस, सुमित निवासी गोहाना हाल अदियाना व सोमबीर निवासी घिलौड़ रोहतक को गुरूग्राम की भौडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की थी। आरोपी आर्म्स एक्ट के मामले में भौडसी जेल में बंद थे।
पूछताछ में चारों आरोपियों से लूट की उक्त वारदात का खुलासा हुआ था। चारों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी सुरेश उर्फ नींबू निवासी करहंस, विशाल निवासी गोहाना व विशाल निवासी इसराना के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी विशाल, सुरेश व विशाल की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने रविवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दंबिश देकर आरोपी सुरेश उर्फ नींबू को समालखा में अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में पहले पकड़े जा चुके अपने चारों साथी आरोपियों के अतिरिक्त फरार दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी सुरेश उर्फ नींबू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments